रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र लखनपुर के ग्राम केवरा निवासी अजीत केसरी वल्द गिरधारी केसरी उम्र 38 वर्ष 7मई2025 को ग्राम टपरकेला डीएवी स्कूल के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर में चल रहा था। दौरान इलाज युवक की मौत 8 मई 2025 को हो गई।सूचक थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग से बिना नम्बरी मर्ग 00/54/2025धारा 194 बीएनएस की डायरी नम्बरी मर्ग कराने 12 जून 2025दिन गुरुवार को थाना लखनपुर लाकर पेश करने पर नम्बरी मर्ग इटीमेशन चाक किया गया है।
दरअसल रामकृष्ण केयर हास्पिटल के विश्व प्रताप सिंह आ0 रामप्रताप सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष साकिन सिक्युरिटी सुपरवाइजर ने 8 मई 2025 को थाना टिकरापारा जिला रायपुर में उपस्थित आकर मृतक अजीत केसरी वल्द गिरधारी केसरी साकिन ग्राम केवरा थाना लखनपुर सरगुजा के मृत्यु होने की अस्पताली मेमो पेश किया था। सूचना पर थाना टिकरापारा पुलिस मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया था।



