Home छत्तीसगढ़ पार्षद देते हैं हर सुख दुख में ₹1000 की सहायता राशि

पार्षद देते हैं हर सुख दुख में ₹1000 की सहायता राशि

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : छत्तीसगढ़ सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही हैं जिसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना श्रद्धांजलि योजना महतारी वंदन योजना और भी कई अन्य तरह की योजनाएं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही है वहीं नगरी नगर पंचायत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद नरेश पटेल जो की पैसे से सब्जी व्यापारी है लेकिन उन्होंने नगर पंचायत चुनाव के दौरान अपने वार्ड वासियों से वादा किया था कि अगर आप मुझे पार्षद चुनते हैं तो मेरे द्वारा किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम ;जन्मोत्सव कार्यक्रम; शोक कार्यक्रम में अपनी तरफ से₹1000 की राशि दूंगा जिसे पार्षद बनते ही उन्होंने स्वयं की योजना जिसका नाम सेवा ही धर्म योजना बताते हुए चालू कर दिए है पार्षद नरेश पटेल बताते हैं कि सरकार किसी भी गरीब व्यक्ति के निधन उपरांत₹2000 की सहायता राशि श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गतदेती है और मैं अपनी स्वयं के तरफ से₹1000कि सहायता राशि उस शोक संपत परिवार को देता हूं जिससे मुझे उस परिवार के साथ दुख की घड़ी में खड़े होने का अवसर भी मिलता है और मुझे आत्मीय संतुष्टि भी मिलती है कि मैं किसी जरूरतमंद के काम आ पाया वैसे ही किसी भी गरीब कन्या का विवाह हो या किसी के यहां कोई शिशु जन्म ले और जन्म उत्सव कार्यक्रम हो तो मेरे द्वारा वहां भी ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है जिसे मैं अनवरत जब तक पार्षद रहूंगा चलता रहूंगा जिसका जीता जागता उदाहरण कल नगर पंचायत में देखने को मिला वार्ड क्रमांक 04 के गीता बाई यादव पति मुरारी यादव के मृत्यु पर पुत्र दीपक यादव को नगर पंचायत की ओर से श्रृद्धाजंलि राशी 2000 रुपए और पार्षद नरेश पटेल के ओर से 1000 रुपए सहयोग राशि प्रदान किया गया। पार्षद नरेश पटेल की सेवा ही धर्म योजना का पूरे नगरी नगर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here