Home छत्तीसगढ़ एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट 2025 का समापन, CSTA द्विवेदी और...

एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट 2025 का समापन, CSTA द्विवेदी और महासचिव होरा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

0

 

रायपुर :  इंटरनेशनल टेनिस अकादमी रायपुर में 7 जून से चल रहे एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में उभरते हुए सितारों ने शानदार खेल दिखाया, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। देश भर से आए खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर टेनिस संघ के अध्य्क्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी (Himanshu Dwivedi ) और महासचिव गुरुचरण सिंह होरा (Gurucharan Singh Hora) ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ ने किया था, जिसका समर्थन छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने किया। वहीं आयोजन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन व एशियाई टेनिस महासंघ की देखरेख में किया गया था।

शुक्रवार को समापन समारोह में पुरस्कार वितरण छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ हीमांशु द्विवेदी और मानद सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने किया, इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष जी.एस. बंबरा, उपाध्यक्ष सुशील बलानी, उपाध्यक्ष राजेश पाटिल, कार्यकारिणी सदस्य हेनरी सैंटियागो सहित एटीएफ पर्यवेक्षक प्रबिन कुमार नायक भी मौजूद रहे।

फाइनल मुकाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे:

बालक एकल (ब्वॉज सिंगल्स) चैंपियन: साक्षम भाषालि ने अथ्राय राजप्रकाश को 6-0, 6-1 से हराकर जीता।
बालिका एकल (गर्ल्स सिंगल्स) चैंपियन: सन्मिथा हरिनी लोकेश ने व्रंडिका भगवंत राजपूत को 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर जीता।
बालक युगल (ब्वॉज डबल्स) चैंपियन: साक्षम भाषालि व शारदुल खवाले ने अपूर्व जैन व रक्षन बजाज की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराकर जीता।
बालिका युगल (गर्ल्स डबल्स) चैंपियन: सन्मिथा हरिनी लोकेश व व्रंडिका भगवंत राजपूत ने अविशी शर्मा व कीर्थना रंगिनेनि की जोड़ी को 5-7, 7-6(3), 10-7 से हराकर जीता।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि, रायपुर का इंटरनेशनल टेनिस अकादमी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर रही हैं। “छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूती देने का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शिता और समर्पण को जाता है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में खेल अधोसंरचना को नया आयाम मिला है। रायपुर इंटरनेशनल टेनिस अकादमी जैसी विश्वस्तरीय सुविधा युवाओं को न केवल अवसर देती है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के लिए आत्मविश्वास भी प्रदान करती है।”

डॉ. द्विवेदी ने कहा यह आयोजन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जिससे वे अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ आगे बढ़ सकते हैं। एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट 2025 के सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत तो लगा रहता है। जीवन भी इसी प्रकार एक खेल है। खेल से खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास होता है और अनुशासन सीखने को मिलता है। रायपुर टेनिस एकेडमी में देश विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना दम खम दिखाया, साथ ही कड़ी मेहनत से जीत हासिल की। एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट 2025 के सभी विजेता खिलाड़ियों को वे बधाई देते है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here