Home छत्तीसगढ़ अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: महिला श्रमिक की मौत,...

अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: महिला श्रमिक की मौत, दो मजदूरों की हालत गंभीर

0

भिलाई :  छत्तीसगढ़ के भिलाई में अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। भारी भरकम बोरा गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि, दो लोग घायल हो गए हैं। घटना जामुस थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को फैक्ट्री में जंबो बैग गिर गया। इसकी चपेट में आने से महिला श्रमिक जयंती साहू की मौत हो गई जबकि दो लोग जानकी यादव, पेमिन सिन्हा घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, जंबो बैग का वजन 500-1000 किलो का था। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सुपेला स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतका विधवा थी और अपने बच्चों का एकमात्र सहारा
बताया जा रहा है कि, जयंती साहू विधवा थीं, उसके घर पर उनके बच्चे हैं। जयंती अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। परिजनों की मांग है कि, उचित मुआवजा मिले और घायलों का ठीक से इलाज हो। मामले में एएसपली पद्मश्री तंवर ने कहा कि, फैक्ट्री में हादसा हुआ है। घटना की जांच शुरु कर दी गई है। फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था समेत हर एंगल से जांच किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here