Home देश मथुरा के गोविंदनगर में ढहे कई मकान, मलबे में कई लोगों के...

मथुरा के गोविंदनगर में ढहे कई मकान, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका…

0

मथुरा:- उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक साथ कई मकानों के ढह गए. बताया जा रहा है कि इन मकानों के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. घटना मथुरा के गोविंदनगर इलाके में कच्ची सड़क की है. इस घटना को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली की मसानी थाना क्षेत्र में इमारत ढही है. हमारी टीम फिलहाल मलबा हटाने के काम कमें जुटी है. इस मलबे में कई लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है  घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें पर मौजूद हैं. मलबे को हटाने और अंदर फंसे लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. इमारत किन कारणों से गिरी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

एक दर्जन लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है:- मकान के मलबे में एक दर्जन लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है. अभी तक मलबे से एक युवक को निकाला गया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. घटनास्थल पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं.

हम मलबा हटाने का काम तेजी से कर रहे हैं:- सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि यहां हमें मकान गिरने की सूचना मिली है.मलबा साफ किया जा रहा है. नगर निगम की टीम यहां है. अभी इसके अंदर कितने लोग फंसे हैं ये पता नहीं. हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हम जांच कर रहे हैं आखिर ये किस वजह से हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here