राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद : सुकमा में हुए कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसियों ने इडी का पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष भावसिंह साहु के अगुवाई में गरियाबंद तिरंगा चौक में प्रवर्तन निदेशालय का पुतला फूंका।इसे राज्य और केंद्र सरकार का पिट्ठू बता कर जम कर नारेबाजी किया।कांग्रेसियों ने सुकमा में कांग्रेस कार्यालय को अटैच करने की कार्रवाई को राजनीतिक प्रेरित और द्वेष पूर्ण बताया।इस दरम्यान कांग्रेसियों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया।कार्यक्रम में विरु यादव,सन्नी मेमन,राजेश साहू,छगन यादव,रमन कुकरेजा, दिलेश्वर देवांगन,अमित मीरि,मुकेश पांडेय,मुकेश भोई,राम कुमार शर्मा,खोवा लाल सिन्हा, प्रहलाद यादव, कन्हैया सिन्हा,निकी यादव, देवेंद्र यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।



