Home छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट की बैठक आज.. प्रदेश के किसानों के हित में बड़े...

साय कैबिनेट की बैठक आज.. प्रदेश के किसानों के हित में बड़े फैसलों की उम्मीद, पढ़ें संभावित एजेंडा

0

 रायपुर: आज यानी बुधवार को प्रदेश के साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने जा रही है। मानसून से ठीक पहले आयोजित की जा रही यह बैठक कई मायनो में विशेष होगी।सरकार खासतौर कृषि और किसानों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है।

सूत्रों के मुताबिक़ बुधवार को होने वाली कैबिनेट की मीटींग में सरकार आगामी खरीफ सीजन की तैयारी, नए शिक्षा सत्र और युक्तियुक्तकरण पर विस्तार से चर्चा कर सकती है। इसके अतिरिक्त साय सरकार मंत्रिमंडल के परामर्श पर पिछले दिनों सुकमा में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे की धर्मपत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के विषय पर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपत्रित अफसरों के संगठन को आश्वस्त किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here