
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: गुरुवार को किरंदुल के बीआईओपी स्कूल में जिला प्रशासन की सहायता से कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला और पहले दिन ही लगभग 300 से अधिक बच्चों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया।नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कोचिंग शुरू करने के लिए दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत का आभार व्यक्त किया।
साथ ही, भवन उपलब्ध कराने के लिए एनएमडीसी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साईं का भी धन्यवाद किया।कोचिंग शुरू होने से पहले दंतेवाड़ा से आए लक्ष्य के शिक्षकों, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ, पुलिस प्रशासन, एनएमडीसी अधिकारियों, पार्षदों और युवाओं के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित की गई।यह पहल युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



