Home छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

0

रायपुर :  रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बीजेपी नेताओं ने भव्य स्वागत किया। कुछ देर बाद गृहमंत्री शाह दोपहर 2 से 2.30 बजे तक केंद्रीय संस्थानों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। गृहमंत्री शाह दोपहर 3.15 बजे शाम 4.15 बजे तक NFSU और (CFSL) परिसरों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4.20 बजे से 6.20 बजे तक होटल मेफेयर में बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6.50 से 7.50 तक होटल मेफेयर में बैठक करेंगे।

जिस यूनिवर्सिटी कैम्पस की शुरुआत शाह कर रहे हैं, इसे भारत सरकार गुजरात में चलाती है। ये एक विश्वविद्यालय है जो फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता (एक्सपर्ट) का कोर्स करवाता है।नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की स्थापना 2009 में हुई थी। यहां से पढ़कर स्टूडेंट फोरेंसिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक विश्लेषक, फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक बनकर अपना करियर संवार पाएंगे। अमित शाह रायपुर में सेंट्रल फोरेंसिक लैब का भी भूमिपूजन करेंगे। ये छत्तीसगढ़ की अपने सबसे हाईटेक फोरेंसिक लैब होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here