Home छत्तीसगढ़ जंप सभा कक्ष में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

जंप सभा कक्ष में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जंप सभा कक्ष लखनपुर में 21 जून दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तन्मय भाव के साथ मनाया गया।कार्यक्रम आगाज़ से पहले छत्तीसगढ़ महतारी तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय सहित जंप कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किये।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी पांडेय ने कहा- योगाभ्यास बहुत प्राचीन विधा है। ऋषि मुनि महात्मा योग किया करते। योग से तन मन तंदुरुस्त रहता है।हम सभी को नित्य प्रति योग करने चाहिए।जिससे हम स्वस्थ और निरोग रह सकें।योग कार्यशाला में कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, लेखापाल सीता राम एक्का, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, करारोपड़ अधिकारी मनोहर पैकरा तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। जंप क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस मनाया गया। शिक्षक गुपूत गुप्ता द्वारा उपस्थित जनों को योगाभ्यास कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here