Home छत्तीसगढ़ 9 साल की बच्ची का घर से अपहरण, दरिंदा ने जंगल ले...

9 साल की बच्ची का घर से अपहरण, दरिंदा ने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

0

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची को आधी रात उसके घर से अगवा कर रेप किया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। रात करीब 1 बजे एक आरोपी चुपके से घर में घुसा और बच्ची को उठाकर जंगल ले गया। सुबह जब बड़ी बहन की नींद खुली तो बिस्तर पर छोटी बहन नहीं थी। उसने तुरंत अपनी मां को बताया। परिजनों ने घर के आंगन में किसी भारी सामान के गिरने के निशान देखे, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

परिजनों ने रातभर बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही वे सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी मौके पर जुट गए। इलाके के लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का और थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना की अगुवाई में पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने बच्ची को दादर के जंगल से सुरक्षित बरामद किया गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे, जो रेप की पुष्टि करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here