
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर खण्ड के सामुदायिक भवन में 22 जून दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आयोजित किया गया। संघ का शताब्दी वर्ष 2025 में पूरा हो रहाहै और संघ का लक्ष्य संघ को जिला और खण्ड से आगे विस्तार देते हुए मंडल के प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाये। साथ ही शाखा लगाकर नए और कर्मठ स्वयंसेवक तैयार किया जाये।इस बिषय पर जिला संघचालक भगवान दास बंसल का बौद्धिक विचार रहा साल भर के कार्यक्रम की तैयारी , और शताब्दी वर्ष में प्रत्येक मंडल में विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में वृहद पैमाने में पथसंचलन किया जाना।
अपने समापन उद्बोधन में लखनपुर सह संघचालक डॉ आर0 बी0 पाण्डेय ने सभी स्वयंसेवकों से मजबूती से खड़ा हो धर्म और सनातन की रक्षा में जी जान लगा देने की बात रखी गई । उन्होंने कहा है कि आज के परिवेश में देश मजबूत हाँथो में है , लेकिन क्षेत्रवाद , जातिवाद , तुष्टिकरण की राजनीति हमे कमजोर कर रही है , इससे बच कर प्रत्येक स्वयंसेवक को सिर्फ़ और सिर्फ़ शाखा निर्माण और सयंमित स्वयंसेवक तैयार करने में ध्यान देना चाहिए ।और “राष्ट्रहित सर्वोपरि” के सिद्धांत पर पूजनीय डॉक्टर साहब के सिद्धांत को अपना कर संगठन और देशप्रेम को सर्वोपरि बना देश हित में कार्य करते रहना चाहिये ।बैठक में खंड के सुदूरवर्ती ग्राम के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।खंड संघचालक सत्यनारायण तिवारी , खंड कार्यवाह , यतेन्द्र पाण्डेय, संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता सह कार्यवाह विक्रम सिंह , रुद्र चौधरी , कौशलनाथ तिवारी ,सुरेश गुप्ता, दिनेश राजवाड़े, प्रदीप राजवाड़े, कामेश्वर राजवाड़े , चंदन सिंह ,सभी स्वयंसेवको की गरिमामयी उपस्थिति रही ।



