Home छत्तीसगढ़ म्यूल अकाउंट के जरिए 7.77 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट के जरिए 7.77 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

0

राजनांदगांव :  राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ईमेल के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि बैंक के खाताधारकों ने साइबर अपराध से जुड़ी 7,77,599 रुपए की धोखाधड़ी में मदद की। पुलिस ने पहले तुमडीबोड निवासी 25 वर्षीय तौहिद खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर डोंगरगांव निवासी 37 वर्षीय दिगंत अवस्थी उर्फ लाला को 23 जून को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, मेनका साहू और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस एक अन्य आरोपी लोकेंद्र बंजारे की तलाश कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here