
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल, 24 जून 2025: डीएवी पब्लिक स्कूल, किरंदुल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाकलापों (CCA) का शुभारंभ 24 जून 2025 को विद्यालय सभागार में हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव, सदन प्रभारियों के.पी. सिंह, राजकुमार राय, रूपा सक्सेना, धरती वर्मा, और CCA प्रभारियों एम.के. डागरिया, श्रीमती नीति सिंह, तेजिंदर कौर, रेखा सिंह व अर्चना बघेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया।विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित CCA के तहत चारों सदनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं वर्ष भर आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 (कनिष्ठ वर्ग) के लिए भजन प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 (वरिष्ठ वर्ग) के लिए लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने राजस्थानी, मराठी, छत्तीसगढ़ी और बंगाली लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित सभी ने सराहा।कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।



