
बदलते लाइफस्टाइल की वजह से थकान रहने की शिकायत एक आम समस्या हो गई है. अक्सर बिना ज्यादा काम किए या छोटे-छोटे काम करने पर भी थकान महसूस होती है. ऐसे में गुड़ और खजूर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक खजूर और गुड़ कुदरती रूप से शरीर को एनर्जी और पोषण दे सकते हैं, जिससे थकान जैसी समस्या दूर हो सकती है.खजूर और गुड़ के नियमित इस्तेमाल से डाइजेशन भी ठीक हो सकता है.
खजूर और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व:- खजूर और गुड़ दोनों ही प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं. मुताबिक इनमें आयरन और फाइबर के साथ ही विटामिन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं. इसके अलावा इनमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. इस वजह से खून की कमी दूर करने, पाचन संबंधी समस्याएं दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं.
दूर होती है आयरन की कमी:- अक्सर आयरन की कमी यानी एनीमिया महिलाओं और बच्चों में थकान की बड़ी वजह होती है. खजूर और गुड़ दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं. जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है और ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है. इससे थकान, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
मजबूत होता है पाचन तंत्र:- खजूर और गुड़ में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है. इससे पेट में गैस, कब्ज और भारीपन जैसी समस्याएं कम होती हैं और शरीर को हल्का और ऊर्जावान महसूस करते हैं.
इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार:-खजूर और गुड़ में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. खासकर बदलते मौसम में या सर्दी-जुकाम के दौरान इनका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
1. सुबह खाली पेट या खाने के बाद एक-दो टुकड़े खजूर या गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है.
2. दूध में मिलाकर या काढ़ा बनाकर खजूर या गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है.
3. अदरक के साथ खजूर या गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिल सकता है.
4. बच्चों को स्नैक्स के तौर पर भी खजूर या गुड़ खिलाया जा सकता है.
5. हालांकि डायबिटीज के मरीज भी खजूर या गुड़ खा सकते हैं, लेकिन इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है.



