Home छत्तीसगढ़ नगरी में विकलांगता शिविर का आयोजन

नगरी में विकलांगता शिविर का आयोजन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत नगरी में दिव्यांग जनों के लिए नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के प्रयास से विकलांगता शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है सुशासन तिहार के दौरान नगर पंचायत नगरी की अध्यक्ष ने नगरी एसडीएम प्रीति दुर्गम से निवेदन किया था कि नगरी नगर के दिव्यांग जनों की तकलीफ को देखते हुए बिना दिव्यांग सर्टिफिकेट के उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था जिसके तहत शिविर लगाने का आग्रह एसडीएम मैडम से किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में 25 6.2025 को नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 12 रंगमंच के पास सामुदायिक भवन में दिन बुधवार समय सुबह 11:00 से 3:00 तक शिविर का आयोजन किया गया एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंदों को दिव्यांग सामग्री भी वितरण किया जाएगा एवं दिव्यांगों के द्वारा सामग्रियों का आवेदन भी लिया जाएगा नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने नगरी नगर के निवासियों से निवेदन किया है कि अपने आसपास या चित परिचित जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों एवं बहनों का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करें व नगर पंचायत में लग रहे शिविर में आकर इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने में लाभकारी होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here