
सरकार हमारी सुविधा के लिए कई स्कीम्स चलाती है जिनमें से एक राशन कार्ड भी है. इस योजना के तहत देश भर के कई लोग फ्री राशन उठाते है. फ्री राशन उठाने वाले से कहा गया है कि अपना e-KYC जल्द से जल्द करवा लें, नहीं तो आपका नाम राशन कार्ड से कट जाएगा. e-KYC करवाने की आखिरी तारिख 30 जून 2025 तय की गई है. अगर आपने नहीं करवाया तो आपका राशन कार्ड रद्द हो जाएगा और आपको फ्री राशन नहीं मिल पाएगा.
e-KYC कराना क्यों जरूरी है:- सरकार ने e-KYC इसलिए शुरू की है ताकि राशन वितरण को transparent और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके. कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग फर्जी राशन कार्ड बनवाकर फ्री राशन लेते हैं. कुछ मामलों में तो देखा गया है कि मृत व्यक्ति के नाम पर भी राशन लिया जा रहा था. इन्हीं सब मामलों को देखते हुए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है.
e-KYC कैसे करें
1. आपको सबसे पहले अपना राशन कार्ड लेकर अपने राशन डीलर के पास जाना है.
2. इसके बाद वो पोस मशीन में आपकी जानकारी मैच करता है और फिर मशीन में आपके फिंगरप्रिंट लिए जाते हैं.
3. फिंगर प्रिंट उन सभी सदस्यों को देने होते हैं, जिनका नाम राशन कार्ड में है. इस तरह से आपकी ई-केवाईसी हो जाती है.
घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी
अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वेबसाइट पर जाएं. वहां ‘e-KYC for Ration Card’ पर क्लिक करके राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालें. इसके बाद परिवार के मुखिया का आधार नंबर भरें, मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे डालें और सबमिट कर दें.



