
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा बचेली: अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार, दिनांक 28 जून 2025, शनिवार को प्राथमिक शाला लेबर हार्टमेट, बड़े बचेली में स्कूली बच्चों को नालसा आशा योजना, नालसा जागृति योजना, और नालसा संवाद योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, ऐसी घटनाओं की स्थिति में अपने परिजनों को सूचित करने और कानूनी सहायता के लिए नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में थाना बचेली से पी.एल.व्ही. रीता चौहान, रंजीता यादव, और नंदकिशोर नाग उपस्थित ।



