Home देश दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा…बारिश ने दी दस्तक, तेज हवाएं और अलर्ट से...

दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा…बारिश ने दी दस्तक, तेज हवाएं और अलर्ट से बढ़ी हलचल….

0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस वक्‍त झमाझम बारिश हो रही है। पिछले एक सप्‍ताह से सूरज की तपिश तथा पसीने और जलन भरी गर्मी से दिल्‍ली के लोग परेशान थे। दक्षिण दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट तथा आसपास के इलाकों में सबसे पहले बारिश ने दस्‍तक दी। इसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत अन्‍य इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने इससे पहले आज दिल्‍ली-एनसीआर में मध्‍यम से तेज बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्‍ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौजखास में तेज बरसात होगी।

दो दिन के लिए अलर्ट जारी:- पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी ने दिल्‍ली वालों का जीना मुश्किल हो गया है। पसीने भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, ऐसे में ये बारिश बहुत राहत लेकर आई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी तथा लाजपत नगर के लोगों को भी बारिश से राहत मिलना तय है और हल्की आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के बाकी हिस्‍सों में भी आगे बढ़ने की संभावना हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here