Mumbai:- राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पिछले कुछ समय से राजकुमार राव एक ही तरह के किरदारों में नजर आ रहे थे, लेकिन ‘मालिक’ में उनका नया अंदाज इस इमेज को तोड़ने का काम कर रहा है।राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ के ट्रेलर का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे थे। अब आज ये इंतजार पूरा हुआ और फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर दमदार और फैंस के होश उड़ाने वाला है। राजकुमार राव का अंदाज, डायलाॅग भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने का काम करते हैं। इस फिल्म में राजकुमार बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
ये है कहानी
मालिक एक दमदार एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी इलाहाबाद में सेट है. यह एक ऐसी कड़वी सच्चाई पर आधारित कहानी है, जिसमें महत्वाकांक्षा, ताकत और ज़िंदगी की जंग दिखाई गई है। फिल्म दिखाती है कि उस दुनिया में ऊंचा उठने की क्या कीमत चुकानी पड़ती है, जहां बंदूक, लालच और वफादारी का राज चलता है। इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जो अपनी तेज और इमोशनल थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इसे टिप्स फिल्म्स के बैनर तले कुमार तौरानी और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवकरमानी ने प्रोड्यूस किया है। मालिक 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भूल चुक माफ़ ने 11 दिनों में 61.20 करोड़ रुपये कमाए



