Home व्यापार सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 195...

सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 195 अंक उछला, निफ्टी 25,595 पर

0

मुंबई: कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. बीएसई पर सेंसेक्स 195 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 83,909.78 पर ओपन हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,595.75 पर खुला.

आज के कारोबार के दौरान एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, हीरो मोटोकॉर्प, संभव स्टील ट्यूब्स, ल्यूपिन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एशियन पेंट्स, राइट्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया के शेयर फोकस में रहेंगे.

मंगलवार का बाजार
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार ग्रीन जोन में बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 90 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 83,697.29 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,540.40 पर बंद हुआ. लगभग 1971 शेयरों में तेजी आई, 1889 शेयरों में गिरावट आई और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

सेक्टोरल मोर्चे पर रियल्टी एफएमसीजी, मीडिया, बिजली में 0.4-1.3 फीसदी की गिरावट आई, बकि पीएसयू बैंक सूचकांक में 0.7 फीसदी और उपभोक्ता टिकाऊ सूचकांक में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

एशियाई बाजारों में बढ़त के बाद मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक थोड़ा ऊपर कारोबार किए. निवेशकों की नजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 9 जुलाई की टैरिफ समयसीमा से पहले अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर थी. सेक्टोरल ट्रेंड में, रेमंड, अनंत राज, ओबेरॉय रियल्टी और डीएलएफ में बढ़त के कारण निफ्टी रियल्टी 0.7 फीसदी से अधिक चढ़ गया. निफ्टी बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स भी थोड़ी बढ़त के साथ कारोबार किए.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here