Home छत्तीसगढ़ कृभको का सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम हुआ

कृभको का सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम हुआ

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य के राज्य विपणन प्रबंधक आशुतोष चंद्राकर , के निर्देशन में प्रभात दीक्षित क्षेत्रीय प्रतिनिधि जिला-दुर्ग द्वारा सहकारिता सप्ताह के तहत एक सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम बुधवार 02 जुलाई को सहकारी समिति जेवरतला मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र राठिया उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला बालोद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षत घसिया साहू अध्यक्ष सहकारी समिति जेवरतला रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सोमेंद्र साहू सहकारिता विस्तार अधिकारी डौंडी , सी आर रावटे नोडल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालोद भागवत साहू जी. वी. टी. कॉर्डिनेटर छत्तीसगढ़ एवं पुरान साहू पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति लाटाबोड़ एवं बालोद जिले के लगभग 90 समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय करते हुए पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को कृभको प्रतिनिधि प्रभात दीक्षित द्वारा कार्यक्रम की थीम, कृभको एवं सहकारिता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित समिति प्रबंधकों को सहकारिता विस्तार अधिकारी सोमेंद्र साहू द्वारा समिति के ऑडिट सम्बन्धी कई उपयोगी जानकारी प्रदान की एवं ऑडिट के महत्त्व को विस्तार से बताया इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र राठिया उप पंजीयक बालोद ने समितियों के डिजिटलाइजेशन,पैक्स ऑडिट की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए समितियों के सही संचालन एवं कार्य प्रणाली के बारे में बताया। केंदीय बैंक नोडल अधिकारी श्री रावटे ने समितियों में ऋण वितरण, ऋण भुगतान, उर्वरक आपूर्ति एवं वितरण, डीबीटी, बीज बिक्री इत्यादि विषयों के बारे में विस्तृत चर्चा की।भागवत जी ने सहकारिता मंत्रालय द्वारा पैक्स के सुदृढ़ीकरण एवं उत्थान के लिए जो नीतियां, योजनाएं चलाई गई है उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित समिति प्रबंधक अतिथियों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए अपील की गई। साथ ही कार्यक्रम में समिति प्रांगण में उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया ।
कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जलपान के लिए आमंत्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here