नई दिल्ली : ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में प्रवेश के लिए मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी काउंसिलिंग 2025 शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। काउंसिलिंग शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स तय तिथियों के अंदर रजिस्ट्रेशन करके इसमें भाग लेकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
काउंसिलिंग के लिए महत्वपूर्ण चरण
- काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन
- काउंसिलिंग शुल्क का भुगतान
- च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग
- प्रॉसेसिंग ऑफ सीट अलॉटमेंट
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- रिपोर्टिंग/ ज्वाइनिंग
- वेरिफिकेशन की तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियानीट यूजी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीट यूजी 2025 रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, नाम, माता का नाम तथा जन्मतिथि सबमिट करनी होगी। इसके साथ ही आपको यूनिक पासवर्ड भी बनाना होगा। एप्लीकेशन फार्म सबमिट करने पर मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी पर ओटीपी जायेगा। जिसे सबमिट कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके बाद स्कूल, पते का विवरण आदि अपलोड करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद अखिल भारतीय कोटा, एम्स जिपमेर ,केन्द्रीय विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज, एएफएमसी एवं केंद्रीय नर्सिंग इंस्टीट्यूट के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष नीट यूजी काउंसिलिंग प्रक्रिया कुल 4 राउंड में पूरी की गई थी। पहले चरण14 अगस्त से 31 अगस्त तक संपन्न हुए। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर से 22 सितंबर, तीसरे चरण की काउंसिलिंग 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरी की गई थी। अंत में रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक पूरी की गई थी।



