Home छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव एवं अतिरिक्त कक्ष लोकार्पण समारोह में शामिल हुये विधायक अग्रवाल

शाला प्रवेशोत्सव एवं अतिरिक्त कक्ष लोकार्पण समारोह में शामिल हुये विधायक अग्रवाल

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जंप लखनपुर क्षेत्र के ग्राम तराजू स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 4 जून दिन शुक्रवार को आयोजित शाला प्रवेशोत्सव एवं नवीन अतिरिक्त कक्ष लोकार्पण कार्यक्रम में अंबिकापुर माननीय विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुये बतौर मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल ने 16.64 लाख लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगा गणवेश पाठ्य पुस्तक वितरित कर मिठा खिलाकर स्कूली नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत करते हुये उनके संग उत्सव मनाया।

बच्चों की मासूम मुस्कान और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह देख विधायक अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। नौनिहालों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा -शिक्षा किताबों से ही नहीं अपितु अनुभव से भी हासिल किये जा सकते है। मासूम बच्चों का मन एक ऐसा जमीन है जहां शिक्षा का जैसा बीज बोया जाये वैसा ही पेड़ तैयार होगा । बच्चे कच्ची मिट्टी के समतुल्य माने गये है उनको जैसे सांचे में ढाला जाये वैसा ही आकार मिल जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, सहदूल खान लक्ष्मण साहू ग्राम सरपंच बच्चों के अभिभावक शिक्षक शिक्षिकाओं पंचायत वासी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here