
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :लखनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित केवरा में 3 जुलाई दिन गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर के स्ट्रीट लाइट खंभे से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्ट्रीट लाइट खंभा नीचे से उखड़ कर सीधा कार के ऊपर गिरा जिससे कार पूरा तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं कार के अंदर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों युवक कार की अंदर फंसे रहे। सूचना मिलते ही डायल 112 के टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाल उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर नाज़ुक स्थिति को देखते हुए रात 10:30 बजे जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। तीनों युवक लखनपुर के स्थानीय निवासी बताये जा रहे हैं।



