Home Blog छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 4 जुलाई, 2025 से शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया है। चूंकि अभियान अभी भी जारी है, जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here