Home छत्तीसगढ़ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में गरियाबंद एवं बिंद्रानवागढ़ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर थे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे समय तक संघर्ष किया, उससे आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने डॉ. मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनमें देशभक्ति का भाव बचपन से ही था। वे राष्ट्र के लिए सोचने वाले और निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े अहम पहलुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर अंतिम सांस तक डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष किया। युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में जिला मंत्री श्रीमती मिलेश्वरी साहू, प्रशांत मानिकपुरी, द्वय मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, बिंद्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए डॉक्टर मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री परसराम देवांगन ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बलदेव सिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, नरोत्तम साहू, रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, टीकम साहू, वीरेंद्र साहू, वंश गोपाल सिन्हा, प्रकाश यादव, गोविंद तिवारी, खेम सिंह बघेल, प्रियंका सोनी, इतवारी देवांगन, प्रकाश सोनी, प्रतीक सिंह, सरोजनी रात्रे, विनोद नेताम, जगमोहन शर्मा, तरुण ठाकुर, सरला उइके, अर्चना उपाध्याय, मंजरी गुप्ता सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here