
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल : पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड के मामले में महाराष्ट्र के पालघर से दो आरोपियों, अर्पित सिंह (25) और सूरज चौहान (23), को गिरफ्तार किया। शेल कंपनी बनाकर फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाले इस अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पहले गुजरात से तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने 1 लाख रुपये नकद, 2 मोबाइल, 8 एटीएम, 11 चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कंपनी दस्तावेज जप्त किए। किरंदुल के एक एनएमडीसी कर्मचारी से 28 लाख रुपये की ठगी के मामले में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के नेतृत्व में साइबर सेल और किरंदुल पुलिस सक्रिय है। नागरिकों से साइबर फ्रॉड से बचने और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई।



