Home देश अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, हैदराबाद के परिवार के 4 लोगों की...

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, हैदराबाद के परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत…

0

अमेरिका में एक भारतीय परिवार गाड़ी में सवार होकर घूमने निकला था, लेकिन कोई नहीं जानता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा. अमेरिका के अटलांटा के पास सड़क दुर्घटना में परिवार की मौत हो गई. यह हादसा 7 जुलाई को सामने आया. गाड़ी में सवार 4 सदस्य इस हादसे में मारे गए. जानकारी के मुताबिक, यह हैदराबाद का परिवार था. हैदराबाद के तेजस्विनी और श्री वेंकट अपने दो बच्चों के साथ डलास पहुंचे और बाद में छुट्टियों के दौरान अटलांटा में रिश्तेदारों से मुलाकात की. एक हफ्ते के बाद अटलांटा से डलास लौटते समय आधी रात के आसपास उनकी कार एक दुर्घटना का शिकार हो गई.

ट्रक ने मारी टक्कर:- स्थानीय पुलिस के अनुसार, सड़क पर गलत साइड में चल रहा एक मिनी ट्रक उनकी गाड़ी से टकरा गया. टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी चार लोग बुरी तरह से जल गए और सभी की मौत हो गई. गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी, इसी के चलते पुलिस ने कंकाल के अवशेष बरामद किए और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. हैदराबाद मेडचल में वेंकट और तेजस्विनी के रिश्तेदारों को जब इस दुर्घटना की जानकारी मिली तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. सभी लोग सदमे में हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं.

न्यूयॉर्क में भी सामने आया हादसा:- जहां अटलांटा में परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ. वहीं, इससे पहले भी भारतीयों की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. 10 मई को न्यूयॉर्क में 2 भारतीय छात्र भी सड़क हादसे में मारे गए थे. क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो भारतीय छात्रों – 20 वर्षीय मानव पटेल और 23 वर्षीय सौरव प्रभाकर – की न्यूयॉर्क में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. यह घटना ईस्ट कोकालिको टाउनशिप, लैंकेस्टर काउंटी में हुई, जहां उनकी गाड़ी कंट्रोल खो बैठी और एक पेड़ से टकरा गई और फिर आखिरकार एक पुल से जा टकराई. गाड़ी चला रहे सौरव प्रभाकर और पटेल दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसी के साथ आगे की सीट पर बैठा एक और व्यक्ति इस हादसे में बच गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here