Home छत्तीसगढ़ उधार दिये पैसे को वापिस मांगना पड़ा महंगा –युवक ने...

उधार दिये पैसे को वापिस मांगना पड़ा महंगा –युवक ने युवती को पिटा मामला दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह में एक युवती को खुद के दिये उधार पैसे को वापिस मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल मामले में श्रीवती मझवार पिता बिरबल राम मझवार ने आरोपी युवक शंकर दास उर्फ निखिल दास उम्र 24 वर्ष साकिन जूनाडीह को माह भर पहले 6 सौ रूपये दिये थे। युवक ने इस शर्त पर पैसा उधार लिया था कि यदि पैसा वापिस नहीं कर सका तो अपना मोबाइल फोन दे दूंगा । आज़ 8 जुलाई को युवती ने युवक से अपने पैसे की मांग करने लगी। तो युवक भड़क गया और गाली गलौज करते हुए ब़ोला हमेशा पैसे की मांग करती रहती ह़ो युवती को पटक कर मारपीट किया। जिससे युवती को जिस्मानी तौर पर चोट लगी है। पिडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनपुर पुलिस मामले में धारा सदर 296,351(2) 115(2) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here