
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : संयुक्त खदान मज़दूर संघ (एटक) एवं मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के तत्वावधान में केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर आज 9 जुलाई 2025 देशव्यापी हड़ताल किया गया है बता दें कि यह हड़ताल विभिन्न मांगों मजदूर विरोधी लेबर कोड्स रद्द करो न्यूनतम वेतन 26000 रु. करो ठेका प्रथा, निजीकरण बंद करो, अस्थाई / कच्चे कर्मियों / स्कीम वर्कर्स को स्थाई करो निर्माण श्रमिकों सहित मजदूरों के लिए बने विभिन्न बोडों को मजबूत करो, सुविधाएं दो , मनरेगा में 200 दिन काम और 800 रु. मजदूरी तय करो न्यूनतम पेंशन 10000 रु. मासिक करो सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करो, स्थाई कर्मचारी भर्ती करो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र/वाहन चालकों, रेहड़ी पटरी मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करो FDI का निर्णय वापिस लो, LIC के शेयरो के विनिवेशीकरण पर रोक लगाओ। जनविरोधी नीतियां वापस लो महंगाई पर रोक लगाओ बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत करने शामिल हैं।
मजदूर, किसान एवं सभी मजदूरों, कर्मचारियों, यूनियनों व आम जनता से इस हड़ताल को सफल बनाने की संघने अधिक सेअधिक संख्या में शामिल होने अपील की है । इंटक एटक एचएमएस सीटू एक्टू छग तृतीय वर्ग शास कर्म संघ एआईबीईए बेफी सीजेडआईईए बीएसएनएलईयू सभी ने इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।



