Home छत्तीसगढ़ समितियों में खाद की किल्लत अन्न दाता हलकान ,आने की आस में...

समितियों में खाद की किल्लत अन्न दाता हलकान ,आने की आस में नजरें बिछाये बैठे हैं

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : खरीफ के सीजन में रासायनिक खाद की कमी होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। समितियों में खाद नहीं मिलने से अन्नदाता किसान काफी मायूस हैं। कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।

कृषक जिस जोश उमंग के साथ खेती कार्य में लगने वाले थे मंसूबे पर पानी फिर गया है। लखनपुर समिति सहित दूसरे समितियों में भी खाद ग़ायब है लखनपुर समिति में आसपास ग्रामीण इलाकों से आये किसानों ने बताया -पूर्व में खाद की थोड़ा बहुत खाद की खेप आया था लेकिन हम खाद नहीं ले पाये और अभी मौजूदा वक्त में रोपा लगाना है तो समितियों में खाद ही नहीं है। वहीं बाजार में तो रासायनिक खाद उपलब्ध है। मजबूरी वश किसान ऊंचे किमत में खरीदने मजबूर हैं।ऐसे हालत में किसान खाद के लिए वर्ग त्रस्त है। रासायनिक खाद कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

खाद कमी से मुतालिक पूछे जाने पर लखनपुर समित प्रबंधक ने चन्द प्रताप ने बताया कि अपने पास 2146 किविन्टल यूरिया 350 किविन्टल पोटाश 242 बाटल यूरिया घोल उपलब्ध था । पंजीकृत किसानों के परमिट कटने उपरांत कृषि ऋण में यूरिया वितरण बाद 747.90 किविन्टल यूरिया तथा 122.50 किविन्टल पोटाश शेष बाकी है जिसमें किसानों को यूरिया दिया निरंतर जा रहा है। एक दो दिन में यूरिया भी समाप्त हो जायेगी। इफको, डीएपी समिति में नहीं है। मांग की गई है कब तक आ पाता है। फिलहाल तो क्षेत्र के किसान खाद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। बेबस लाचार हो गये हैं। समितियों में इफको डीएपी खाद आने की आश्वासन तो दिया जा रहा है अब देखने वाली बात है कि अन्नदाताओं को खाद कब तक मिल पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here