Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र हो सकता है हंगामेदार, विधायकों ने लगाए 996...

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र हो सकता है हंगामेदार, विधायकों ने लगाए 996 सवाल

0

रायपुर :छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार हैं। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। समय कम होने की वजह से सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी अंतिम रणनीति विधायक दल की बैठक में बनेगी। विधानसभा में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।

यही वजह है कि, मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। चूंकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। इसमें किसानों को खाद बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, युक्तियुक्त करण, कानून व्यवस्था, पेड़ की कटाई, अवैध रेत और अवैध शराब सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवाल लगे हैं। इसके साथ भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है। ऐसे में सदन के अंदर गहमागहमी देखने को मिलेगी।

सत्र के दौरान पेश होंगे विधेयक
मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई विधेयक पेश कर सकती है। राजस्व, आवास एवं पर्यावरण विभाग के विधेयक आने की संभावना है। वहीं राज्य सरकार द्वारा अन्य विषयों पर भी विधेयक लाया जा सकता है। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी ला सकती है।

विपक्ष के तेवर आक्रामक रहेंगे
विपक्ष सत्र के दौरान आक्रामक तेवर दिखाएगा। सरकार के कामकाज को लेकर कई सवालों के अलावा चर्चा के दौरान विभागों में चल रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाएगा। संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद सदन में सरकार को घेरने विपक्ष तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तय होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here