Home छत्तीसगढ़ तटबंध निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणो ने विधायक से की जांच की मांग

तटबंध निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणो ने विधायक से की जांच की मांग

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलदगी में तीन माह पहले नवनिर्मित सड़क के किनारे पर बनाये जा रहे तटबंध कार्य में शासन के निर्देशित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए मानकों से हटकर निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय पंचायत वासियों का कहना है कि हाल ही में बनाया गया नया सड़क अब खतरे के जद में आ गया है क्योंकि तटबंध निर्माण में निकासी व्यवस्था, मजबूती और ऊंचाई जैसे मापदंडों का पालन नहीं हो रहा है। इससे बारिश में जलभराव और तटबंध की ऊंचाई बहुत ही कम होने से सीधे तौर पर सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

तटबंध निर्माण से असंतुष्ट ग्रामीण लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कराने मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि जल्द कार्रवाही नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन करने को विवश होंगे। साथ ही

स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की है कि मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की परख करते हुए गुणवत्ता जांची जाये और निर्दिष्ट मानकों से समझौता करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाये।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here