सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान की गई पूजा, व्रत और विशेष उपाय न केवल आध्यात्मिक लाभ देते हैं, बल्कि जीवन की कई समस्याओं का समाधान भी बन सकते हैं।
चाहे धन-संपत्ति की कमी हो, विवाह में देरी हो, या मानसिक अशांति सावन सोमवार पर श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह लेख ऐसे ही प्रभावशाली सावन सोमवार उपायों का संकलन है, जो आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक हो सकते हैं।
3. विवाह में आ रही बाधा दूर करने का उपाय
शिवलिंग का जलाभिषेक करें और जल में केसर मिलाकर रुद्राभिषेक करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए विवाह होने की प्रार्थना करें। यह उपाय विवाह योग को प्रबल करता है और शीघ्र शुभ समाचार की संभावना बढ़ती है।
6. मनचाहा योग्य वर पाने के लिए उपाय
यदि आप मनचाहा और योग्य जीवनसाथी चाहती हैं, तो सावन के सोमवार को यह सरल उपाय करें। प्रातः गंगाजल डालकर उस पानी से स्नान करें। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें। भगवान शिव को सफेद पुष्प, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
मन में योग्य वर की प्राप्ति की प्रार्थना करें। इस उपाय से आपको मनचाहे वर की प्राप्ति अवश्य होगी।
शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से क्या प्राप्त होता है?
- पंचामृत- सौभाग्य, तेज मनोकामनाओं की प्राप्ति
- दूध- आरोग्य की प्राप्ति
- इत्र- धर्म और सात्त्विकता की प्राप्ति
- चावल- सुख-समृद्धि में वृद्धि
- चंदन- मान-सम्मान की प्राप्ति
- केसर- वैवाहिक जीवन में सुख
- घी- तेज और ओज की वृद्धि
- तिल- रोगों से मुक्ति
- सुगंधित तेल- धन-संपत्ति व भौतिक सुख
- शक्कर व गन्ने का रस- ऐश्वर्य और समृद्धि
सारसावन में श्रद्धा से किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। चाहे धन-संपत्ति की कामना हो या मानसिक शांति, भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण होती है। शिव पर अटूट आस्था ही सच्चा उपाय है।



