Home छत्तीसगढ़ पूरे समर्पण के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा...

पूरे समर्पण के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :  तन अर्पण , मन भी अर्पण , और ये जीवन समर्पण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्य छै उत्सवों में गुरु पूर्णिमा उत्सव भी शामिल हैं। प्रत्येक वर्षों की भांति 11 जुलाई दिन शुक्रवार को खण्ड लखनपुर के सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरू पूर्णिमा उत्सव उत्साह के साथ मनाया। माननीय जिला प्रचारक जितेन्द्र शर्मा ने अपने ओजस्वी , तेजमय बौद्धिक उद्बोधन में माँ भारती को अपना जीवन समर्पण करने तथा भगवा ध्वज को गुरु मान पूजा करने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि -जितने भी पुराने सभ्यताएं थी वे सब नष्ट हो गए लेकिन सनातन और हिंदुत्व के साथ भगवा ही जो चिर तन है और आज भी अस्तित्व में है। और इस अखंडता को आज हमारी एकता की जरूरत है । उत्सव में माननीय विधायक राजेश अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही । उन्होंने भगवा ध्वज को नमन कर अपना समर्पण किया ।

कार्यक्रम में जिला सह संघचालक देवनारायण यादव , खंड संघचालक सत्यनारायण तिवारी, सह संघचालक डॉ आर0 बी0 पाण्डेय , कार्यवाह यतेन्द्र पाण्डेय , संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता ,जनपथ अध्यक्ष विक्रम सिंह , सम्मानीय स्वयं सेवक सुरेंद्र साहू , कन्हैया साहू , अवधेश यादव , राकेश अग्रवाल , गोल्डी अग्रवाल , हरविन्द अग्रवाल , कुंजबिहारी गुप्ता , एल एस सिसोदिया, प्रियांशु , रुद्र , पलाश , उज्ज्वल , यशराज ,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी , मंडल कुन्नी रवि महंत , पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू , सुरेश साहू दूरस्थ गांव से पधारे स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम कर अपना समर्पण किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here