संदीप सिंग छाबड़ा खरोरा अमनपथ : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा में माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा वेदव्यास जी के जन्म जयंती गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह अयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सुनिता अनिल सोनी (नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा), विशेष अतिथि श्री वल्लभ लाहोटी (अध्यक्ष मौ तरच्तती बाल कल्याण समिति रोहणीपुरम रायपुर), श्री प्रकाश सिंह ठाकुर (सचिव माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति रोहणीपुरम रायपुर) श्री मयंक बैस (कोषाध्यक्ष माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति रोहणीपुरम रायपुर) डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ (सदस्य माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति रोहणीपुरम रायपुर) श्री अनिल सोनी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा) व प्राचार्य श्री अश्वनी पाटकर के द्वारा मा सरस्वती वेदव्यास की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भैया बहिनों द्वारा गुरु की महत्ता पर आधारित गीत कविता भजन आदि प्रस्तुत किये गये।
मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने कहा आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गुरू व शिष्य के संबंध को मजबूत करने के लिए गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। इस परम्परा को बनाये रखना और अपने गुरु का सम्मान करते रहना चाहिए । गुरु का स्थान सर्वोत्तम स्थान माना गया है। गुरू वह है जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाते है तथा जो हमें सत्मार्ग की ओर ले जाते हैं, ऐसे गुरू बनायें। व भैया बहिनी की गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। प्राचार्य अश्वनी पाटकर ने गुरू व शिष्य की महत्ता पर विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री श्रीमती कंचन वर्मा के मार्ग दर्शन में बहित अनामिका साहू, कांक्षी धीवर ने किया। गाँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण बानी जी व्यवस्थापक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर जी व श्री मयंक वैस द्वारा समस्त आचार्य परिवार को आचार्य वेश तथा श्रीफल प्रदान कर आचार्यों का सम्मान किया गया। प्रचार प्रसार प्रमुख धरमू टण्डन ने दिया।



