Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा जिला अस्पताल रेफर

सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा जिला अस्पताल रेफर

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा बेदो पानी मुख्य मार्ग में 12 जुलाई दिन शनिवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है तथा दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित खाखा वल्द सुखनंदन ग्राम परवतीपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर निवासी अपने हमसफर संजय मिज वल्द बुद्धेश्वर मिंज साकिन ग्राम खाचा कूड़ा थाना लखनपुर के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर गोलेया घुटरा से खाचा कूड़ा जा रहे थे। दौराने सफ़र चालक युवक ने मोटरसाइकिल पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। जिससे रोहित खाखा के नाक और सिर पर गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय मिंज के जिस्म पर हाथ पैर में चोट आई है।

सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंच रोहित खाखा के शव और घायल युवक संजय मिंज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया रोहित खाखा के पार्थिव शरीर को मर्चुरी में रखवाया तथा घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा 13 जुलाई रविवार को मकतुल युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here