Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण

0

साजा : बेमेतरा जिला के नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृत रोहडेलेकर द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अस्पताल के स्टोर कक्ष,लेब,प्रसव कक्ष, ओपीडी, एक्स रे, कक्ष का निरीक्षण का आईपीडी में भर्ती मरीज के संबंध में जानकारी लिया, साथी सेक्टर साजा की समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए, समस्त अधिकारी कर्मचारी को नियत मुख्यालय पर निवास कर शासकीय कार्य का संपादन करने तथा सभी मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश किया गया है विशेष रूप से समय पर सभी कर्मचारियों को पहुंचने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here