Home आस्था सावन माह का कल रखा जाएगा पहला मंगला गौरी व्रत,क्या है पूजन...

सावन माह का कल रखा जाएगा पहला मंगला गौरी व्रत,क्या है पूजन विधि?

0

सावन माह में पड़ने वाले हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है. सावन माह में हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करती है. जानते हैं सावन का पहला मंगला गौरी किस दिन रखा जाएगा.सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई, 2025 मंगलवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन विशेष रुप से मां पार्वती की आराधना की जाती है. साल 2025 में सावन माह में कुल 4 मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे.

मंगला गौरी व्रत 2025 तिथि

इस दिन श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. 15 जुलाई , मंगलवार को पंचमी तिथि रात 10.38 मिनट तक रहेगी. इस दिन शतभिषा नक्षत्र रहेगा. साथ ही सौभाग्य योग रहेगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह का प्रत्येक मंगलवार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. मंगला गौरी व्रत को विवाहित स्त्रियां रखती हैं, अपनी सुखी वैवाहित जीवन के लिए मां गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस व्रत को किया जाता है.

साल 2025 मंगला गौरी व्रत लिस्ट

पहला मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई 2025

दूसरा मंगला गौरी व्रत 22 जुलाई 2025

तीसरा मंगला गौरी व्रत 29 जुलाई 2025

चौथा मंगला गौरी व्रत 5 अगस्त 2025

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि

1. इस दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लें.

2. पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और गंगाजल से शुद्ध करें.

3. एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें.

4. मां पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित करें.

5. पूजा में 16 प्रकार के फल, फूल, पत्ते, मिठाई और अन्य सामग्री चढ़ाएं.

6. माता के समक्ष घी का दीपक जलाएं.

7. इस दिन मंगला गौरी व्रत की कथा सुनें या पढ़ें.

8. माता पार्वती की आरती करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here