Home देश झारखंड में मानसूनी बारिश का कहर,13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

झारखंड में मानसूनी बारिश का कहर,13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

0

झारखंड:- झारखंड में मानसून कहर बरपा रहा। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज झारखंड के 13 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी ट्रफ के सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

झारखंड में 17 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी:- मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। झारखंड के कुछ हिस्सों में 17 जुलाई तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार:- मौसम विभाग ने कहा कि पलामू, लातेहार, गढ़वा और हजारीबाग में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से 16 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह में 16 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे से 17 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे के बीच समान बारिश हो सकती है। सोमवार को रांची सहित झारखंड के छह जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग अलर्ट के चार रंगों का मतलब:- मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश – ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी गर्त (ट्रफ़) के कारण बारिश होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक जून से 13 जुलाई के बीच 61 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई। पूर्वी राज्य में इस अवधि के दौरान सामान्य 316.7 मिमी की तुलना में 510 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here