नई दिल्ली : मानसून आते ही माैसम एकदम सुहावना हो जाता है। भीषण गर्मी के बीच जब बारिश की फुहारें पड़ती हैं तो तन-मन को सुकून मिलता है। ये मौसम भल ही गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन ये अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इस दाैरान खानपान का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ता है। वहीं, बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
आपको बता दें कि वातावरण में उमस और नमी बढ़ने के कारण हमारी स्किन को नुकसान पहुंचता है। त्वचा में चिपचिपाहट भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके कारण हमारी त्वचा बेजान नजर आने लगती है। इससे कई बार लड़कियों को शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए उन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से –
मुल्तानी मिट्टी लगाएं
चिपचिपी त्वचा से राहत पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का सहारा ले सकती हैं। दरअसल, ये हमारी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। साथ ही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेती है। इससे हमारी त्वचा भी ग्लोइंग नजर आती है। इसे हफ्ते में दो दिन लगाया जा सकता है।
हैवी मेकअप करने से बचें
आपको बता दें कि मानसून में हमेशा लाइट मेकअप ही करना चाहिए। दरअसल, बारिश के मौसम में नमी के कारण मेकअप चिपचिपा हाे सकता है। लाइट मेकअप करेंगी तो इससे स्किन चिपचिपी नहीं लगेगी।



