नई दिल्ली : क्या आपकी भी दिन की शुरुआत शीशे के सामने पेट देखकर मायूस होने से होती है? वो जिद्दी चर्बी, जो लाख कोशिशों के बाद भी टस से मस नहीं होती!
आजकल हर कोई फ्लैट टमी चाहता है और ऐसे में, आपने शायद जीरे के बारे में भी सुना होगा कि यह पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद करता है (Cumin For Belly Fat), लेकिन क्या यह दावा सिर्फ एक अफवाह है या इसमें कुछ सच्चाई भी है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन से जानते हैं जीरा खाने के कुछ खास फायदों के बारे में।
जीरा खाने के फायदेजीरा, जिसे हम अपनी रसोई में मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। यह एक छोटासा बीज है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। आइए जानते हैं।
मेटाबॉलिज्म सुधारे
जीरा आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है जिससे हमारा शरीर खाने को एनर्जी में बदलता है। अच्छा मेटाबॉलिज्म होने से शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
कुछ स्टडीज यह भी बताती हैं कि जीरा पानी पीने से शरीर की चर्बी कम हो सकती है, खासकर पेट के आसपास की। हालांकि, सिर्फ जीरा पानी पीने से जादू नहीं होगा। एक्सपर्ट का मानना है कि वजन कम करने के लिए जीरा एक सपोर्टिव के रूप में काम कर सकता है, लेकिन इसके साथ-साथ बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है।



