मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपहृता किशोरी के पिता ने 14 जुलाई दिन सोमवार को थाना उपस्थित आकर एफआईआर दर्ज कराया कि उसके 15 वर्षीय नाबालिग लड़की 8 जुलाई घर से गायब है आस-पड़ोस रिस्तेदारो में पता तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल रहा है। शंका जाहिर किया जा रहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को फुसलाकर भगा ले जाया गया होगा। दरअसल रतन दास वल्द मंगल दास उम्र 60 वर्ष साकिन उमरौली का पत्नी दूसरा पति बना कर नाबालिग लड़की कोअपने साथ ले गई थी वह अपने दूसरे पिता के यहां रहती थी। लखनपुर पुलिस मामले में धारा सदर 137(2) बीएनएस कायम कर नाबालिग लड़की की पता तलाश करने जुटी है।



