Home देश चेहरे पर मुस्कान, बाजू पर तिरंगा लिए कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु...

चेहरे पर मुस्कान, बाजू पर तिरंगा लिए कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला…

0

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद मंगलवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की। स्पेसएक्स के ड्रैगन ‘ग्रेस’ कैप्सूल ने उन्हें और उनके तीन अंतरराष्ट्रीय साथियों को कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतारा।

कैसे हुआ बाहर निकलने का पल:- लैंडिंग के बाद रिकवरी टीम ने कैप्सूल को विशेष जहाज पर लाया। मेडिकल जांच के बाद कैप्सूल का दरवाजा खोला गया और एक-एक कर अंतरिक्ष यात्री बाहर निकले। शुभांशु शुक्ला ने स्पेससूट में मुस्कुराते हुए बाहर कदम रखा। ये सीन पूरे देश के लिए गौरव का पल बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से सफल वापसी पर देश की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शुक्ला ने अपने समर्पण, साहस और खोज की भावना से करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं राष्ट्र के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है

7 दिनों तक पूनर्वास में रहेंगे शुभांशु शुक्ला:- बाहर आने के तुरंत बाद अब शुभांशु शुक्ला और उनके तीन अंतरराष्ट्रीय साथियों को हेलिकॉप्टर के जरिए सैन डिएगो तट पर पहुंचाया जाएगा। वहां एक खास पुनर्वास केंद्र में उन्हें रखा जाएगा, जहां वे पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण में फिर से ढलने के लिए 7 दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे।अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों और संतुलन प्रणाली को फिर से अनुकूल बनाना जरूरी होता है। विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी कर रही है ताकि किसी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। बता दें कि शुभांशु शुक्ला मंगलवार को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपने तीन विदेशी साथियों के साथ पृथ्वी पर लौटे। उनका स्पेसएक्स ड्रैगन ‘ग्रेस’ यान दक्षिणी कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक लैंड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here