![]()
मुन्ना पांडेय सरगुजा : जंप लखनपुर क्षेत्र के ग्राम लैगा शासकीय हाई स्कूल में 15 जुलाई दिन मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय पत्रकार समिति के प्रदेश महासचिव अखिलेश जायसवाल रहे। कार्यक्रम आरंभ से पहले मचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित किये । स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पुष्प गुच्छ देकर बैच लगा कर अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों के माथे पर तिलक लगा मुंह मीठा करा पाठ्य पुस्तक गणवेश वितरण कर शाला प्रवेश कराया। बाद इसके अतिथियों ने विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का पैगाम दिया । शाला प्रवेशोत्सव में 64 नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
भारतीय पत्रकार समिति के प्रदेश महासचिव अखिलेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जीवन में शिक्षा का विशेष स्थान है, क्योंकि शिक्षा ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज का निर्माण होता है।
शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। जब हम शिक्षित होंगे तभी समाज और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।”
वहीं जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने कहा कि “बच्चे देश के भविष्य हैं, और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक शिक्षा भी बच्चों के चरित्र निर्माण में सहायक होती है। आज के विद्यार्थी ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और प्रशासक बनेंगे।”
इस आयोजन में लैंगा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन सिंह, खूंटिया सरपंच वंसरूप सिंह,लालजीत सिंह, लक्ष्मण साहू, पसिन्दर राजवाड़े, एसएमडीसी अध्यक्ष मानसाय सिंह, परमेश्वर प्रजापति,पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष अंबिका यादव, उप सरपंच, अमर सीरदार, संकुल प्राचार्य खगेंद्र सिंह, सहित संकुल केंद्र के 14 विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक गण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



