नई दिल्ली : किसी भी मशीन को अगर आप लगातार बिना रुके चलाते रहेंगे, तो उसका जल्दी खराब होना लाजमी है। इसी तरह हमारा शरीर भी एक तरह की मशीन ही है, जिसे अगर रोजाना 7-8 घंटे की नींद नहीं मिलती है (Lack of Sleep), तो यह भी धीरे-धीरे अंदर से खराब होने लगता है।
हालांकि, आजकल बिजी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। काम का बोझ, तनाव, गलत लाइफस्टाइल और डिजिटल डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इसलिए ज्यादातर लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो शरीर कई संकेत (Signs of Lack of Sleep) देता है। इन संकेतों को पहचानकर आप समय रहते सुधार कर सकते हैं, ताकि आगे चलकर आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
फोकस में कमी और याददाश्त कमजोर होना
अगर आपको काम पर फोकस करने में दिक्कत हो रही है या छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं, तो यह नींद की कमी का संकेत हो सकता है। नींद दिमाग को रिस्टोर करने और याददाश्त मजबूत करने में मदद करती है।
भूख कम या ज्यादा लगनानींद की कमी से भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स- ग्रेलिन और लेप्टिन असंतुलित हो जाते हैं। इससे या तो बहुत ज्यादा भूख लगती है या बिल्कुल नहीं लगती। इसकी वजह से वजन बढ़ने या घटने की समस्या हो सकती है।
बार-बार बीमार पड़ना
नींद हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। अगर आपको जल्दी-जल्दी सर्दी, खांसी या इन्फेक्शन हो रहा है, तो यह नींद की कमी के कारण हो सकता है।
दिल की धड़कन तेज होना या ब्लड प्रेशर बढ़नाइनसोम्निया या नींद की कमी से दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्ट्रेस हार्मोन्स बढ़ने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट प्रभावित होता है।
रात में बार-बार नींद टूटनाअगर आप रात में बार-बार उठते हैं और दोबारा सोने में दिक्कत होती है, तो यह नींद के पैटर्न में गड़बड़ी का संकेत है।
दिन में झपकी आनाअगर आप दिन में बैठे-बैठे ही नींद महसूस करते हैं या झपकी ले लेते हैं, तो यह भी नींद की कमी का संकेत है।



