Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव गोलीकांड में शामिल रेत तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने MP से धरदबोचा

राजनांदगांव गोलीकांड में शामिल रेत तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने MP से धरदबोचा

0

राजनांदगांव : शहर के मोहड़ वार्ड में रेत माफिया द्वारा ग्रामीणों पर चलाए गए गोलीकांड मामले में पुलिस ने अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। इस गोली कांड के मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार 

राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड स्थित शिवनाथ नदी से अवैध रेत तस्करी रोकने गए ग्रामीणों पर रेत तस्करों द्वारा गोली चलाकर हमला किया गया था। इस मामले में लगभग 1 महीने में पुलिस ने एक के बाद एक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वही 9वें आरोपी मध्य प्रदेश के खिरौड़ा जिला पुरैना निवासी फल्ली उर्फ मनोज सिकरवार को गिरफ्तार किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here