Home स्वास्थ्य शुगर कंट्रोल के लिए ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद या हानिकारक जानिए एक्सपर्ट से…

शुगर कंट्रोल के लिए ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद या हानिकारक जानिए एक्सपर्ट से…

0

ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन जब बात डायबिटीज़ (शुगर) की आती है, तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए या नहीं? कुछ लोग इन्हें हेल्दी स्नैक मानते हैं, तो कुछ डरते हैं कि इनमें मिठास ज्यादा होती है और ये शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि डायबिटीज़ में ड्राई फ्रूट्स कैसे असर डालते हैं, कौन से खाने चाहिए और किनसे बचना चाहिए.

डायबिटीज़ में ड्राई फ्रूट्स पूरी तरह से बंद करना ज़रूरी नहीं है, लेकिन सही ड्राई फ्रूट चुनना और मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. बिना चीनी वाले, नैचुरल और भिगोए हुए मेवे शुगर कंट्रोल में मदद कर सकते हैं. लेकिन मीठे, प्रोसेस्ड या ज्यादा मात्रा में खाए गए ड्राई फ्रूट्स नुकसानदेह हो सकते हैं. अगर आप डायबिटिक हैं, तो अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह ज़रूर लें.

डायबिटीज़ में फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स

इन ड्राई फ्रूट्स को सीमित मात्रा में रोज़ाना लिया जा सकता है. इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है यानी ये धीरे-धीरे शुगर बढ़ाते हैं.

बादाम (Almonds): फाइबर, विटामिन E और हेल्दी फैट से भरपूर. ब्लड शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करता है.

अखरोट (Walnuts): ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का अच्छा स्रोत. हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद.

पिस्ता (Pistachios): प्रोटीन और फाइबर से भरपूर. लंबे समय तक भूख नहीं लगती.

चिया सीड्स और अलसी (Flax seeds): फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर.

किन ड्राई फ्रूट्स से परहेज करना चाहिए?– मार्केट में मिलने वाले मीठे या प्रोसेस्ड ड्राई फ्रूट्स जैसे शक्कर लगी किशमिश, मीठे बादाम आदि इनसे पूरी तरह बचें. जैसे – किशमिश, मुनक्का. इनमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है. इसके अलावा सूखे खजूर और अंजीर से भई परहेज करें क्योंकि ये हाई कैलोरी और शुगर वाले ड्राई फ्रूट्स हैं.

कितनी मात्रा सही है?– डायबिटीज़ के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में लेने चाहिए.

4 से 5 भिगोए हुए बादाम

2 अखरोट की गिरी

5 से 6 पिस्ता (बिना नमक वाला)

1 चम्मच चिया या अलसी के बीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here