18 जुलाई 2025:- रांची-झारखंड की राजधानी रांची में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. सिमडेगा, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और बोकारो जिले में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. यहां मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई तक बारिश की संभावना है.
झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी:- झारखंड अभी भारी बारिश से ठीक से उबरा भी नहीं है कि एक बार फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 जुलाई को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) एवं मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद) भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश कहर ढा सकती है. इस बाबत आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.



